मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला,अब होगा श्री राम मंदिर मयूर विहार
मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला,अब होगा श्री राम मंदिर मयूर विहार

07 Feb 2026 |   22



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल गया है।अब इसका नाम श्री राम मंदिर मयूर विहार हो गया है।दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इस संबंध में ऐलान किया है।यह परिवर्तन क्षेत्रवासियों की भावनाओं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए किया गया है,जिसके बाद से ही यह मांग उठ रही थी।

बता दें कि भविष्य की योजनाएं और प्रभाव इस नाम परिवर्तन से न केवल स्टेशन की पहचान बदलेगी,बल्कि यह क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा दे सकता है। उम्मीद है कि यह कदम भविष्य में ऐसे अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के नामकरण के लिए एक मिसाल पेश करेगा,जहां जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा।

पूरी की ग‌ईं औपचारिकताएं 

मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन के नाम परिवर्तन का निर्णय और प्रक्रिया मेट्रो स्टेशन के नाम में यह बदलाव एक महत्वपूर्ण निर्णय का परिणाम है।इस संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।स्टेशन के साइन बोर्ड और अन्य पहचान चिह्नों पर नया नाम भी अंकित किया हो चुका है।यह निर्णय रेखा गुप्ता सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल निगम के बीच समन्वय के बाद लिया गया है,इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों के नामकरण के संबंध में जनभावनाओं को महत्व देना है।

मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार क्यों किया गया

मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की सबसे बड़ी वजह स्थानीय लोगों की लंबे समय से आ रही मांग है। दरअसल इस मेट्रो स्टेशन के पास ही श्री राम मंदिर स्थित है। इस वजह से इस इलाके की एक बड़ी पहचान श्री राम मंदिर है। इसी वजह से मेट्रो स्टेशन के नाम में श्री राम मंदिर जोड़ा गया,जिससे यात्री इस जगह के बारे में आसानी से समझ सकें और स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी सम्मान हो सके।

किसने लिया नाम बदलने का फैसला

सूत्रों के मुताबिक स्टेशन का नाम बदलने का नाम स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) की सिफारिश पर लिया गया है। ये 29 सदस्यीय एक संस्था है,जिसका संचालन रेखा गुप्ता सरकार करती है। यह संस्था सीएम के नेतृत्व में काम करती है। इसका काम NCT दिल्ली में सड़कों कॉलोनियों और दूसरे स्थलों का नामकरण करना भी है।

More news