जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा

13 Feb 2026 |   25



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में तीन लोगों की संदिग्ध मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।तीन लाशों की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है।शुरुआत में यह मामला आत्महत्या लग रहा था,लेकिन पता चला कि तांत्रिक ने जिन्न के जरिए धनवर्षा के नाम पर तीनों को ठगा और उन्हें कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और उनसे दो लाख रुपये भी लूट लिए।कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश,राजस्थान और दिल्ली में लगभग 6 हत्याओं में शामिल रहा है।महिलाओं की तस्वीरों के जरिए तंत्र-मंत्र का झांसा देता था।

जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश

मिली जानकारी के अनुसार‌ 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है,लेकिन लोनी में रह रहा था।अपने ग्राहकों से महिलाओं की तस्वीरें मांगता था और उनसे वादा करता था कि जब कोई जिन्न उनके साथ शारीरिक संबंध बनाएगा तो पैसों की बारिश होगी।

सल्फास और नींद की गोलियों का जानलेवा मिश्रण

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।तांत्रिक अभी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है।जांच में पता चला कि कमरुद्दीन ने एक सॉफ्ट ड्रिंक में सल्फास और नींद की गोलियों का जानलेवा मिक्सचर तैयार किया था। इससे उसने अपने तीन फॉलोअर्स को पिलाया था। जहर वाले मामले में पुलिस फिरोजाबाद के एक आदमी से पूछताछ कर रही है।उस आदमी पर कीटनाशक सप्लाई करने का शक है।

लड़कियों और महिलाओं की मिलीं तस्वीरें

जांच टीम को पीड़ित लक्ष्मी के फोन में कई लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें मिलीं।इनमें लड़कियां और महिलाएं बाल खोले खड़ी थीं।पुलिस के हवाले से कहा कि तस्वीरें ग्रुप्स में सर्कुलेट की गईं और कई कॉन्टैक्ट्स के बीच शेयर की गईं। तांत्रिक कमरुद्दीन ने अपने क्लाइंट्स से वादा किया था कि यदि वे उसे लगभग दो लाख देंगे तो उनको बहुत बड़ा फायदा होगा। उनके परिवार में एक महिला होगी जो खास फिजिकल डिटेल्स से मिलती-जुलती होगी,जिसके जरिए जिन्न उसको पता चले बिना फिजिकल कॉन्टैक्ट बनाएगा।

कमरुद्दीन के चेले जताते थे शक

पुलिस जांच में पाया कि यदि तांत्रिक कमरुद्दीन के चेले शक जताते थे या तंत्र-मंत्र का कोई रिजल्ट नहीं मिलता था तो वह महिला को किसी जानवर के काटने या सर्जरी होने जैसे कारण बताता था। यही नहीं तांत्रिक लोगों को यह कहकर फंसाता था कि वह बिना टांके के सर्जरी कर सकता है, भोलेभाले लोगों से हर विजिट पर 7,000 हजार रुपये तक चार्ज करता था। पुलिस को पीड़ित शिव नरेश की जेब से एक कागज मिला,जिस पर कथित जिन्न मंत्र लिखा पाया गया।

क्लाइंट बनकर पहुंची थी पुलिस

जांच में पता चला है कि तांत्रिक कमरुद्दीन ने कथित तौर पर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाकर पूजा के लिए राजी किया और उनसे दो लाख रुपये कैश,शराब और कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा था। इसके बाद पीड़ितों को खुद के तैयार किए जहर को पिलाया,कैश लिया और भाग गया। जब पुलिस एक बच्चे का इलाज कराने के लिए क्लाइंट बनकर लोनी में उसके घर पहुंची तो उसने कथित तौर पर 15 फुट की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की।

तांत्रिक पर और हत्याओं का शक

पुलिस ने कहा है कि पीरागढ़ी में केवल तीन लोगों की ही बाबा कमरुद्दीन ने हत्या नहीं की थी।पुलिस को दो और हत्याओं में उसके हाथ होने का शक है।उसे उत्तर प्रदेश,राजस्थान और दिल्ली में छह हत्याओं के मामलों से भी जोड़ा जा रहा है। 

जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी जांच,और खुलासा होने उम्मीद 

इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी तांत्रिक कमरुद्दीन पर और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।तांत्रिक के पड़ोस के लोग उससे डरते थे,क्योंकि वह लोगों को धमकाता था। लोगों को डराने के लिए उनके घरों के बाहर संदिग्ध चीजें रख देता देता था।पुलिस तांत्रिक के वित्तिय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

More news