शर्मसार:किशोरी से सत्तर वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
शर्मसार:किशोरी से सत्तर वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

12 Jun 2024 |  432



रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह


बल्दीराय,सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सत्तर वर्षीय वृद्ध को 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपी वृद्ध का ग्रामीणों ने वीडियो रिकॉर्ड भी किया।हैरत की बात यह है कि वृद्ध ने किशोरी की आबरू की कीमत 100 रूपए लगाई थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है।पीड़िता की मां के आरोप के मुताबिक आरोपी 70 वर्षीय वृद्ध दशरथ उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वृद्ध किशोरी को लेकर गांव के बगल सुनसान में एक झोपड़ी में लेकर गया। जहां वो किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने लगा। किशोरी ने मदद के लिए गुहार लगाया तो आसपास के लोग दौड़कर झोपड़ी के पास पहुंचे। दोनों नग्न अवस्था में थे। ग्रामीणों ने वृद्ध को मौके से पकड़ा और वीडियो रिकॉर्ड किया,जिसमें नाबालिग किशोरी कह रही है कि आरोपी वृद्ध उसे ये कहकर लेकर आया कि तुम्हें 100 रूपए दूंगा जैसे कहें वैसे करो। हालांकि वृद्ध का कहना है कि किशोरी उससे 100 रूपए मांग रही थी। फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके बुलाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

बल्दीराय थाना प्रभारी आर बी सुमन ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कारवाई चल रही है। बुधवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More news