सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, डीजीपी ने दिए SIT जांच के आदेश
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, डीजीपी ने दिए SIT जांच के आदेश

26 Oct 2026 |   44



 

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हो गया।यह हादसा माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।गनीमत रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित रहे।

बता दें कि राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहनों के टकराने के मामले को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने जांच का आदेश दिए हैं। इसके लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है।आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है।सुल्तानपुर के एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह और सुल्तानपुर के डिप्टी एसपी ट्रैफिक रामकृष्ण चतुर्वेदी भी एसआईटी में शामिल हैं।एसआईटी की ये टीम दुर्घटना के कारणों और हालातों की विस्तृत जांच करेगी।सुरक्षा,एस्कॉर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था में चूक की भी जांच होगी।साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सुझाव भी देगी।इस सड़क हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द से जल्द एस‌आईटी डीजीपी मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

बता दें कि सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेश होने के लिए लखनऊ से अपने काफिले के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए सुल्तानपुर आ रहे थे।तभी उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए,इसी हादसे को लेकर यूपी डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

राहुल गांधी को 8 साल पुराने केस में कोर्ट ने किया दोषमुक्त

सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया है।यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से जुड़ा था। स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने मानहानि की शिकायत दाखिल की थी,उनके अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि आज अदालत ने फैसले में राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषमुक्त किया है।बचाव पक्ष ने संबंधित प्रावधान का हवाला देते हुए अदालत में कहा कि यह बयान गुड फेथ (सद्भावना) में दिया गया था और उनका मकसद किसी की मानहानि करना नहीं था। 

जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

राहुल गांधी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। काग्रेंसी जगह-जगह उनकी स्वागत के लिए इक्ट्ठा हुए। फूल मालाओं के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इसके अलावा कोर्ट के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

More news