राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों का एक्सीडेंट,सुरक्षित हैं राहुल 
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों का एक्सीडेंट,सुरक्षित हैं राहुल 

26 Oct 2026 |   41



 

सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं। 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।इस हादसे में पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।राहुल गांधी सुरक्षित हैं।

सुल्तानपुर जाते समय हुआ हादसा

राहुल गांधी सोमवार को सुल्तानपुर जा रहे थे,जहां एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि के मामले में फैसला सुनाया जाना था।राहुल गांधी सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे।वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया,इसके बाद वह सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।

अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़ा है मामला

यह मानहानि का मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली के दौरान तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।सुल्तानपुर के स्थानीय बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

2023 में कोर्ट में पेश हुए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी 2023 में इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।अदालत ने पहले मामले में फैसला सुनाने के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की थी।बाद में इसे बदलकर 26 अक्टूबर कर दिया गया।

कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

मामले की सुनवाई और फैसले को देखते हुए सुल्तानपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खास तौर पर अदालत परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

More news