15 करोड़ की चरस के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार,नेपाल से जुड़ा था नेटवर्क 
15 करोड़ की चरस के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार,नेपाल से जुड़ा था नेटवर्क 

17 Aug 2026 |   38



 

कानपुर।फजलगंज पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो कार से दो युवक चरस बेचने आए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार किया तो दोनों अंतरराज्यीय चरस तस्कर निकले।
इस मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जो दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं,उनमें आसमित गौतम और आयुष तिवारी शामिल हैं,आसमित जिम संचालक है और पिछले चार-पांच सालों से जिम का संचालन कर रहा है।

15 करोड़ की चरस बरामद,नेपाल से जुड़ा था नेटवर्क

दोनों तस्करों के पास से पुलिस को कुल 15.320 किलोग्राम चरस मिली,इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 15 करोड़ रुपये है।दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो नेपाल से सस्ते दामों में चरस लाते थे।फिर कानपुर व आसपास के शहरों के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में इसकी सप्लाई करते थे।

अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आसमित का भाई नवीत गौतम कुछ समय पहले राजस्थान से अरेस्ट हुआ था,तब उसके पास 20 किलोग्राम चरस मिली थी,उसके जेल जाने के बाद से आसमित सक्रिय था और चरस का कारोबार बढ़ाता जा रहा था।अब पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है,इनके जिन राज्यों में नेटवर्क हैं,वहां जानकारी करने के बाद अन्य आरोपियों को भी हम गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने लोन ले रखा था,जिसे चुकाने के लिए चरस की सप्लाई शुरू कर दी थी।

इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में पूरे करते थे महंगे शौक

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पुलिस को जो साक्ष्य मिले,उसके मुताबिक आरोपी चरस बेचकर जो रुपये कमाते थे,उससे इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे ताकि इन पर कोई शक न करे। इसके अलावा वह अपने महंगे शौक पूरे करते थे।पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है।

More news