माफिया अतीक और अशरफ ने कौड़ियों के दाम लिखवा ली थी दलितों की बेशकीमती जमीन,अब तेजी से हो रहा राजफाश 
माफिया अतीक और अशरफ ने कौड़ियों के दाम लिखवा ली थी दलितों की बेशकीमती जमीन,अब तेजी से हो रहा राजफाश 

13 Aug 2026 |   58



 

प्रयागराज।कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका माफिया भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने दबंगई के दम पर अरबों की संपत्ति बनाई।अब अरबों की संपत्तियों का तेजी से खुलासा हो रहा है।अतीक ने शाह उर्फ पीपल गांव और दामूपुर में दलितों के को डरा-धमका कर उनकी बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के दाम जबरन लिखवा ली थी।

वे अतीक-अशरफ की बेनामी संपत्तियां बेचकर माफिया के परिवार तक रुपए पहुंचा रहे हैं। इस बीच अतीक-अशरफ के करीबियों से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। मामले की स्थलीय

अतीक के गुर्गे अब इन जमीनों को बेच रहे...

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को तीन साल से अधिक गुजर चुके हैं,लेकिन उनके गुर्गे आज भी ऐक्टिव हैं।कई अराजियों और गाटों की ये जमीनें अब बिकने लगी हैं।इन जमीनों को अतीक अहमद के गुर्गे और उसके रिश्तेदार इमरान पुत्र मोहम्मद जई और मोहम्मद मुस्लिम पुत्र मोहम्मद मियां के माध्यम से बेचकर पैसे माफिया अतीक अहमद की फरारी काट रही पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब को पहुंचाए जा रहे हैं।पुलिस और प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम गठित कर दी गई है।

प्रशासन-पुलिस के अधिकारी सख्त 

दलितों की इस तरह करोड़ों की जमीन लिखवाने को प्रशासन अब इसे एक प्रकार का कब्जा ही मान रहा है।पिछले दिनों अतीक अहमद,अशरफ,दोनों के परिवारीजन और गैंग के सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित बेनामी संपत्तियों के संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों की बैठक हुई थी।इसमें ही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी,जिसमें यह उल्लेख है कि अतीक और अशरफ ने अपने जीवन काल में इन दोनों गांवों में दलितों की जमीन अपने करीबी राजीव नागर पुत्र स्व. रामनेश निवासी चक निरातुल के नाम रजिस्ट्री करा दी थी।

सत्यापन टीम को शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश 

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस बैठक के बाद नायब तहसीलदार दक्षिणी पीयूष कुशवाहा,एयरपोर्ट थाना इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय,राजस्व निरीक्षक दक्षिणी अमर सिंह, लेखपाल पीपल गांव मनीष कुमार व लेखपाल दामूपुर प्रतीक पांडेय की गठित करते हुए सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम सदर और सहायक पुलिस अधिकारी धूमनगंज की ओर से गठित इस सत्यापन टीम को शीघ्र ही रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।

शहर पश्चिमी क्षेत्र स्थित शाह उर्फ पीपल तथा दामूपुर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों की महंगी जमीन को जबरन कम पैसे में अतीक तथा अशरफ द्वारा लिखवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण में हुई जांच के सत्यापन के लिए टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।- मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।

More news