सीएम योगी ने किया कन्या पूजन,पांव पखारकर कराया भोजन,दक्षिणा और उपहार दिए,लिया आशीर्वाद 
सीएम योगी ने किया कन्या पूजन,पांव पखारकर कराया भोजन,दक्षिणा और उपहार दिए,लिया आशीर्वाद 

27 Mar 2026 |   23



 

गोरखपुर।गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में राम नवमी पर कन्या पूजन किया। सीएम ने मां सिद्धिदात्री की पूजा की और नौ कन्याओं के पैर धोकर,तिलक लगाकर,चुनरी ओढ़ाकर और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया,ये नारी शक्ति के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

सीएम योगी ने कहा,मां दुर्गा के नौ दिनों के अनुष्ठान की पूर्णाहुति आज होगी।नवरात्रि की नवमी तिथि सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली,सुख और समृद्धि को लाने वाली,खुशहाली प्रदान करने वाली तिथि मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुमकामनाएं देता हूं।उन सबके जीवन में मांं की कृपा सदैव बनी रहे,उनके जीवन में खुशी और समृद्धि हो इसकी शुमकामनाएं मैं प्रदेशवासियों को देता हूं। 

सीएम योगी ने कहा कि नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का पावन जन्म उत्सव भी रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भारत के सनातन धर्म की परंपरा में भारतीय जीवन पद्धति के एक अत्यंत आदर्श के रूप में हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा रहे हैं।

चैत्र नवरात्र की नवमी पर गोरखनाथ मंदिर की शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद सीएम योगी ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारकर उनका पूजन किया,उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा और उपहार प्रदान दिया, कन्या पूजन के साथ सीएम ने बटुक भैरव का भी पूजन किया।कन्या पूजन का अनुष्ठान सुबह से शुरू हुआ।

चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है।बुधवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बृहस्पतिवार रात में मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की। इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महाष्टमी की आराधना पूर्ण हुई।

More news