डीजीपी चयन के लिए योगी सरकार ने यूपीएससी को भेजा पैनल,तीन दर्जन से अधिक अफसरों के भेजे गए नाम
डीजीपी चयन के लिए योगी सरकार ने यूपीएससी को भेजा पैनल,तीन दर्जन से अधिक अफसरों के भेजे गए नाम

18 Mar 2026 |   33



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को संभालने वाले पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले चार वर्षों से कार्यवाहक डीजीपी के भरोसे चल रहे देश के सबसे बड़े राज्य को अब जल्द ही अपना पूर्णकालिक डीजीपी (स्थाई पुलिस महानिदेशक) मिलने वाला है। राज्यों में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा संघ लोक सेवा आयोग को पैनल भेजे जाने को अनिवार्य करने के बाद गृह विभाग ने भी इसकी औपचारिकता कर दी है।योगी सरकार ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल आयोग को भेज दिया है।इसमें 30 साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार ने साल 1990 से 1996 बैच के तीन दर्जन से अधिक अफसरों के नाम आयोग को भेजे हैं।इनमें से आयोग वरिष्ठता के आधार पर तीन अधिकारियों को चिन्हित कर योगी सरकार को उनके नाम भेजेगा।योगी सरकार इनमें से किसी एक का चयन डीजीपी के पद के लिए करेगी।

मौजूदा समय में आईपीएस अफसरों की वरिष्ठता सूची में 1990 बैच की आईपीएस डीजी रेणुका मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद 1991 बैच के आलोक शर्मा (डीजी एसपीजी), पीयूष आनंद (डीजी एनडीआरएफ) के बाद वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्णा का नाम है। माना जा रहा है कि आयोग से पैनल वापस आने के बाद योगी सरकार द्वारा राजीव कृष्णा के नाम पर ही मुहर लगा दी जाएगी।

More news