फरमान-मोनालिसा की शादी को लेकर साध्वी प्राची का विवादित बयान,कहा-मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी
फरमान-मोनालिसा की शादी को लेकर साध्वी प्राची का विवादित बयान,कहा-मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी

13 Mar 2026 |   23



 

बागपत।विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुई मध्यम प्रदेश की मोनालिसा ने केरल में बागपत के पलड़ा गांव के रहने वाले फरमान खान से विवाह कर लिया है,इससे हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष है।मोनालिसा और फरमान की शादी पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने विवादित बयान दिया है।बागपत में साध्वी प्राची ने कहा कि मोनालिसा के साथ फरेब होगा और 35 टुकड़ों में उसकी लाश मिलेगी।मोनालिसा के साथ निकिता तोमर हत्याकांड जैसी घटना होगी,हो सकता है कि उसकी लाश भी फ्रिज में मिले।

साध्वी प्राची ने कहा,मोनालिसा के साथ जल्द फरेब होगा

साध्वी प्राची ने कहा कि मोनालिसा के साथ जल्द ही फरेब होगा और जब वह कमाना बंद कर देगी,तो उसकी लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी।साध्वी ने आशंका जताई कि मोनालिसा का हश्र भी निकिता तोमर हत्याकांड या श्रद्धा मर्डर केस जैसा हो सकता है और उसकी बॉडी फ्रिज में मिल सकती है। इस रिश्ते को लव जिहाद बताते हुए साध्वी ने कहा कि फरमान को हिंदू बनकर शादी करनी चाहिए थी।साध्वी ने हिंदू परिवारों से अपील की वे अपने बच्चों को गले मे सुअर दांत पहनाएं,ताकि विधर्मी उनसे दूर रहें।

लव जिहाद और मदरसा ट्रेनिंग का जिक्र

साध्वी प्राची ने कहा कि मोनालिसा मीडिया की बेटी है,जिसे लव जिहाद और मदरसों की ट्रेनिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। साध्वी ने कहा कि हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी की जाती है और बाद में उन्हें धोखा मिलता है।साध्वी ने कहा कि अगर फरमान हिंदू धर्म अपनाकर शादी करता,तो समाज उसका स्वागत करता,लेकिन मौजूदा स्थिति में यह रिश्ता समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे।

हिंदू परिवारों को दी नसीहत

साध्वी प्राची ने हिंदू परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाएं। साध्वी ने कहा कि बच्चों को ऐसी पहचान दी जाए कि विधर्मी उनसे दूर रहें।इसी संदर्भ में साध्वी ने बच्चों को गले में सुअर के दांत पहनाने की बात कही,ताकि वे किसी के बहकावे में न आएं।

More news