राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा,चंपत राय पहुंचे थे एफ‌आईआर कराने,एक फोन कॉल के बाद वापस लौट आए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा,चंपत राय पहुंचे थे एफ‌आईआर कराने,एक फोन कॉल के बाद वापस लौट आए

01 Jul 2026 |   48



 

अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और चौंकाने जानकारी सामने आई है।सोशल मीडिया पर प्रसारित एक रिपोर्ट के मुताबिक चढ़ावा चोरी का मामला 27 मई को ही ट्रस्ट और पुलिस के संज्ञान में आ गया था।पुलिस ने तत्काल लवकुश,मनीष यादव, करुणेश, रामशंकर समेत छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी और उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। 

दावा यह भी है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे,लेकिन ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने फोन पर उनकी किसी से बातचीत कराई,जिसके बाद वह बिना तहरीर दिए वापस लौट गए।इसके बाद लगभग 10 दिनों तक यह मामला सार्वजनिक नहीं हुआ।सात जून को अयोध्या से सपा के पूर्व विधायक पवन पांडेय ने इस मुद्दे को उठाया। अगले दिन आठ जून को पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामला उठाया।

इसके बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला राजनीतिक और सार्वजनिक बहस का विषय बन गया।राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे।हालांकि अब इस मामले में योगी सरकार की ओर से गठित एसआईटी की टीम जांच कर रही है।जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में दोषी पाए गए आठ लोगों को जेल भी भेज दिया गया है। 

अब यह सवाल उठा रहा है कि जब मामला 27 मई को ही सामने आ गया था तो इस मामले को दबाने का प्रयास क्यों किया गया और वह फोन किसका था,जिसके दबाव में आकर चंपत राय ने एफआईआर नहीं कराई थी।

More news