धुएं का सांसों पर पहरा,शहर को निगल रहा स्मॉग,मेरठ का एक्यूआई 368, एनसीआर में भी फैली धुंधली चादर
धुएं का सांसों पर पहरा,शहर को निगल रहा स्मॉग,मेरठ का एक्यूआई 368, एनसीआर में भी फैली धुंधली चादर

22 Nov 2025 |   24



 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सुबह की शुरुआत जैसे ही हुई हवा में और जहर घुल गया।शनिवार को शहर का एक्यूआई 368 दर्ज किया गया,जो बेहद खराब और स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक श्रेणी में आता है।शहर के कई हिस्सों में सुबह से ही घना स्मॉग छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।

सबसे अधिक प्रदूषित पल्लवपुरम

प्रदूषण का सबसे बुरा हाल पल्लवपुरम क्षेत्र में रहा,जहां एक्यूआई 385 रहा। विशेषज्ञों के अनुसार एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस समय स्मॉग की चपेट में है। हवा न चलने और तापमान गिरने से प्रदूषण जमीन के करीब जमने लगा है, जिससे सांस और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ गई हैं।

चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और रात का तापमान और गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी,लेकिन हवा की स्थिति सुधरने के आसार नहीं हैं। ऐसे में प्रदूषण और बढ़ सकता है, जो अस्थमा और श्वास रोगियों के लिए खतरनाक स्थिति बनाता है। 

बता दें कि लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल रही है और परत-दर-परत स्मॉग शहर के ऊपर ठहर गया है। दोपहर में भी धुंध का असर कम नहीं हुआ। पर्यावरण विशेषज्ञ इसे हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति मान रहे हैं।

प्रदूषण का हाल (शहरवार एक्यूआई)

मेरठ – 368
मुजफ्फरनगर – 373
नोएडा – 388
बागपत – 368
बुलंदशहर – 303
गाजियाबाद – 419
दिल्ली – 361
ग्रेटर नोएडा – 396
हापुड़ – 362
गंगानगर – 340
जयभीम नगर – 380
पल्लवपुरम – 385
बेगमपुल – 360
दिल्ली रोड – 350

More news