बदायूं में पक्षियों का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार,थैले में 16 मृत मिले पक्षी 
बदायूं में पक्षियों का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार,थैले में 16 मृत मिले पक्षी 

19 Nov 2025 |   30



 

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पक्षियों का शिकार करने वाले तीन शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनके पास से थैले में 16 मृत पक्षी मृत मिले हैं।इन पक्षियों को मारने के बाद भोजन बनाने की तैयारी थी।पशु प्रेमी की सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकारियों को धर दबोचा। बरामद मृत पक्षी आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं।

वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि पशु प्रेमी दीपेश दिवाकर ने सूचना दी थी। बताया था कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के सामने से पुलिस ने तीन शिकारियों को पकड़ा है। उनके पास एक थैले में मृत पक्षी मिले हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और थैले से 16 मृत पक्षी अपने कब्जे में लिए। इनमें दो नीलकंठ, 10 कौवे या कोयल और चार बगुले शामिल थे। इन पक्षियों के पंख नोंच दिए गए थे और केवल मांस बचा था। आरोपियों के पास से मछली पकड़ने के कांटे और चूहे मारने की दो खटका मशीनें भी मिली हैं।

पकड़े गए शिकारियों ने पूछताछ में अपना नाम पता गाजियाबाद के थाना दानशाही के गांव बझेड़ा निवासी विकास, गौतमबुद्धनगर जिले के गांव छलौन निवासी विक्रम, हापुड़ जिले के गांव हैदरनगर नागौल निवासी अम्मू बताया है।उनके साथ एक महिला शिकारी थी जो कुछ देर पहले ही चली गई है।पुलिस ने शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला शिकारी की तलाश पुलिस कर रही है।

More news