दिल्ली में तीन फ्लाईओवर की होगी मरम्मत,सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम,यातायात की भीड़ कम करने का प्रयास 
दिल्ली में तीन फ्लाईओवर की होगी मरम्मत,सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम,यातायात की भीड़ कम करने का प्रयास 

05 Jul 2025 |   30



 

 नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है।लोक निर्माण विभाग दक्षिण दिल्ली में तीन प्रमुख फ्लाईओवर और एक पुलिया की मरम्मत कराने के साथ साथ शहर के पूर्वी छोर पर न्यू अशोक नगर के निकट तीन नए पुलों का निर्माण शुरू करने की योजना बना रहा है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक 1994 में बने आईआईटी फ्लाईओवर,ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर को व्यापक मरम्मत कार्य के लिए चुना गया है।आने वाले दिनों में इन फ्लाईओवर के साथ-साथ लाला लाजपत राय मार्ग के पास एक पुलिया का संरचनात्मक ऑडिट किया जाएगा। 

पूर्वी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी न्यू अशोक नगर में आरआरटीएस मेट्रो स्टेशन के पास तीन छोटे पुलों का निर्माण करने जा रहा है।हाल ही में इस मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के निकट और शाहदरा नाले से सटे इस क्षेत्र में यातायात की भीड़ बढ़ गई है।

More news