ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026:पुतिन से शी जिनपिंग तक, जानिए दिल्ली में कहां ठहरेंगे विश्व के बड़े नेता
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026:पुतिन से शी जिनपिंग तक, जानिए दिल्ली में कहां ठहरेंगे विश्व के बड़े नेता

11 Sep 2026 |   23



 

नई दिल्ली।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए विश्व के कई बड़े नेता और प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच चुके हैं। 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करीब 25 देशों के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।इनमें ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ पार्टनर देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

बता दें कि विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई लग्जरी होटलों को चुना गया है।सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के प्रमुख पांच सितारा होटलों में अलग-अलग देशों के प्रतिनिधिमंडलों के लिए व्यवस्था की गई है।

पुतिन ITC Maurya में ठहरेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे।पुतिन और उनका प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के ITC Maurya होटल में ठहरेगा।यह वही होटल है जहां पुतिन अपनी पिछली भारत यात्राओं के दौरान भी ठहर चुके हैं।
पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।दोनों नेताओं के बीच व्यापार,रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

शी जिनपिंग ताज पैलेस में रुकेंगे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनका बड़ा प्रतिनिधिमंडल सरदार पटेल मार्ग स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरेगा। चीन का प्रतिनिधिमंडल करीब 400 सदस्यों के साथ ब्रिक्स समिट में पहुंच रहा है,जो सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडलों में से एक है।इस होटल में शी जिनपिंग पहले भी 2014 में भारत दौरे के दौरान ठहर चुके हैं।

ईरान और अन्य देशों के लिए भी खास इंतजाम

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत ईरानी प्रतिनिधिमंडल के लिए The Oberoi होटल में व्यवस्था की गई है।वहीं UAE,थाईलैंड,बहरीन और सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल के लिए The Leela Palace में इंतजाम किए गए हैं।दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधिमंडल The Lalit होटल में और मिस्र का प्रतिनिधिमंडल Sheraton New Delhi में ठहरेगा।इसके अलावा कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए Le Méridien, The Claridges, The Imperial, The Ashok और Hotel Samrat जैसे प्रमुख होटलों में व्यवस्था की गई है।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। लगभग 15,000 पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियां और 500 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि शहर पूरी तरह बंद नहीं रहेगा,लेकिन VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ रास्तों पर अस्थायी रोक, डायवर्जन और ट्रैफिक नियंत्रण किया जा सकता है।अधिकारियों के मुताबिक विदेशी नेताओं की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक रोकने का समय पहले से तय नहीं होगा। सुरक्षा स्थिति और सड़क की परिस्थितियों के अनुसार वाहनों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है,जहां वैश्विक नेता आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

More news