अमेरिकी फेड के फैसले से सहमे ग्लोबल मार्केट,मचा कोहराम,क्या होगा सेंसेक्स-निफ्टी का
अमेरिकी फेड के फैसले से सहमे ग्लोबल मार्केट,मचा कोहराम,क्या होगा सेंसेक्स-निफ्टी का

30 Apr 2026 |   31



 

नई दिल्ली।भारतीय शेयर मार्केट के लिए गुरुवार को विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे हैं.जहां बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार भरभराकर टूटे,तो वहीं ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार खुलने के साथ ही क्रैश नजर आए।जापान का निक्केई इंडेक्स 600 अंक से ज्यादा,तो हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 350 अंक से अधिक फिसल गया।सेंसेक्स-निफ्टी के लिए बड़ा संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करता दिखाई दिया है।ये गिरावट अमेरिका से आई एक खबर के बाद देखने को मिली है। दरअसल अमेरिकी फेड रिजर्व ने पॉलिसी रेट को एक बार फिर स्थिर रखने का फैसला किया है।

अमेरिका में एक फैसले का असर

अमेरिका में होने वाले किसी भी फैसले का असर आमतौर पर पूरे विश्व में देखने को मिलता है।बुधवार को US Fed Reserve ने एक बार फिर पॉलिसी रेट्स को स्थिर रखा,ये लगाार तीसरी बार है, जबकि फेड ने रेट कट न करने का फैसला लिया है।यानी US Policy Rates 3.5%-3.75% पर यथावत रहेगा।फेड के फैसले का सीधा असर अमेरिकी शेयर बाजार पर देखने को मिला था और कारोबार के दौरान Dow Jones 300 अंक फिसल गया था।फेड ने वेस्ट एशिया में टेंशन पर फोकस किया और एनर्जी प्राइस में तगड़े इजाफे के साथ ही सप्लाई चेन में रुकावट के ग्लोबल जोखिम पर चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया,जिसकी वजह से महंगाई दर का स्तर हाई बना हुआ है।

जापान से हांगकांग तक मचा कोहराम 

अमेरिकी शेयर बाजारों के अलावा गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही एशियाई शेयर मार्केट भी क्रैश नजर आए हैं। Japan Nikkei 612 अंक की गिरावट लेकर 59,304 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि Hongkong Hangseng 350 अंक फिसलकर 25,796 पर कारोबार कर रहा था, इसके अलावा South Korea KOSPI भी गिरावट के साथ रेड जोन में ट्रेड कर रहा था।ब्रिटेन के FTSE-10 Index में बड़ी 120 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।

गिफ्ट निफ्टी में उथल-पुथल 

ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेतक माना जाने वाले गिफ्ट निफ्टी में भी तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शुरुआती कारोबार में ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद ये अचानक गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करने लगा।

बता दें कि बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए थे।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609 अंक की तेजी लेकर 77,496 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 182 अंक की बढ़त के साथ 24,177 पर बंद हुआ था।

More news