राघव चड्ढा को आप ने दिया बड़ा झटका,राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया,अशोक मित्तल को मिली नई जिम्मेदारी
राघव चड्ढा को आप ने दिया बड़ा झटका,राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया,अशोक मित्तल को मिली नई जिम्मेदारी

03 Apr 2026 |   11



 

नई दिल्ली।राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है।आप ने बड़ा फेरबदल करते हुए सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है।अब राघव की जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे।राघव के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है।राघव को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।राघव पिछले कुछ दिनों से आप और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे।

राघव चड्ढा की चुप्पी और सियासी अटकलें

सांसद राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हाल ही में आबकारी नीति मामले में आप के टॉप नेताओं को राहत मिली थी,लेकिन इसके बाद राघव की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी।राघव की इस चुप्पी को आप के भीतर दूरियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अशोक मित्तल को मिली नई जिम्मेदारी

नए डिप्टी लीडर डॉक्टर अशोक कुमार मित्तल आप के एक अनुभवी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सांसद हैं।अशोक को साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा भेजा गया था।संसद के पिछले सत्रों में अशोक कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखी है।अब देखना ये है कि अशोक की शांत और तार्किक कार्यशैली ऊपरी सदन में आप के एजेंडे को कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर पाती है।

आप के सूत्रों के मुताबिक 

आप के सूत्रों के मुताबिक आप ने राज्यसभा सचिवालय को कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।इसके अलावा आप ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद राघव चड्ढा की जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का आग्रह किया है।

More news