आप की रैली की परमिशन को दिल्ली पुलिस ने किया रद्द,केजरीवाल ने कहा-इस तरह की तानाशाही करना सही नहीं
आप की रैली की परमिशन को दिल्ली पुलिस ने किया रद्द,केजरीवाल ने कहा-इस तरह की तानाशाही करना सही नहीं

28 Feb 2026 |   25



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कल रविवार को होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली की परमिशन को दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दिया है।इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।केजरीवाल ने कहा,अपनी बात रखना हम सभी का संवैधानिक अधिकार है।इस तरह की तानाशाही करना सही नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आम आदमी पार्टी की कल एक मार्च को जंतर मंतर पर रैली थी।कई दिनों पहले से ये रैली घोषित हो गई थी।अभी एन आखरी वक्त इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी। क्या ये कल कोर्ट के आदेश का परिणाम है,रैली करना,अपनी बात रखना,ये तो सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं। हमें रैली करने दी जाये।

More news