अयोध्या।गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।भारत जगदेव सुबह लगभग 11 बजे प्राइवेट एयरक्राफ्ट से महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट उतरे।एयरपोर्ट पर शंख बजाने के साथ पारंपरिक अवधी रीति-रिवाजों से मेयर गिरीश पति त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।यहां से भारत जगदेव राम मंदिर पहुंचे।वीआईपी गेट नंबर-11 से अंदर गए।मंदिर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने मंदिर में भारत जगदेव का स्वागत किया।
भारत जगदेव ने रामलला कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अंदर कुबेर टीला और सप्त ऋषि मंदिर समेत दूसरे मंदिरों में भी दर्शन किया।
बता दें कि गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे। दिल्ली से वापस गुयाना जाने से पहले रामलला का दर्शन और पूजन किया।राम मंदिर की शान और चल रहे कंस्ट्रक्शन काम की तारीफ की।
अधिकारियों ने बताया कि एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तैनात रहे।इसके अलावा कमिश्नर राजेश कुमार,डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सोमेन वर्मा और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे भी मौजूद रहे।