
इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के साथ सैफई समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए।इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मुलायम सिंह यादव को नमन किया।इस दौरान प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव,अभयराम सिंह यादव,सांसद धर्मेंद्र यादव,पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव,सांसद अक्षय यादव,सांसद आदित्य यादव, अनुराग यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक (अंशुल) यादव,आर्यन यादव और कार्तिकेय यादव, सांसद डिंपल यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे।सभी ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
|