J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामलला को किया दंडवत प्रणाम
J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामलला को किया दंडवत प्रणाम

03 May 2024 |  79





अयोध्या।जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर से पूर्व सांसद मनोज सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे।सबसे पहले मनोज सिन्हा ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद रामलला का दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुंचे।रामलला का दर्शन करने बाद मनोज सिन्हा ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया।

बता दें कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे थे। मनोज सिन्हा ने अलग-अलग इलाकों का दौरा किया और भाजपा कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों संग भेट मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले मनोज सिन्हा एक निजी कार्यक्रम में बिहार के बेगूसराय जिले में पहुंचे थे।यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया था।

बता दें कि इससे पहले ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी मनोज सिन्हा को एक बार फिर से गाजीपुर के चुनावी मैदान में उतार सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने गाजीपुर से पारसनाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा जो कि बतौर पेशे से एक शिक्षक हैं।पारसनाथ राय मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं।साथ ही उनका संबंध आरएसएस से है। अबतक मनोज सिन्हा के सभी चुनावों में पारसनाथ राय संचालक की भूमिका निभाते रहे हैं।

बता दें कि पारसनाथ राय जखनिया विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिखड़ी गांव के निवासी हैं। पारसनाथ राय ने मास्टर्स की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय से की है। साथ ही गाजीपुर के पीजी कॉलेज से बीएड की शिक्षा प्राप्त की है।अपने छात्र जीवन में पारसनाथ राय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहे और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। पारसनाथ राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज और विद्यार भारती विद्यालय के प्रबंधक हैं। पारसनाथ राय के बेटे आशुतोष राय भाजयुमों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

More news