
लखनऊ।उत्तर प्रदेश से एक दिन पहले गुजरा अवदाब अपने साथ नम हवा भी ले गया, जिससे शनिवार को यूपी के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकली और उमस भी बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार अवदाब कमजोर पड़ने के बाद मानसूनी ट्रफ लाइन फिर से सक्रिय हो रही है।ऐसे में मौसम रविवार से फिर अपना तेवर दिखा सकता है।यूपी के जिलों में छिटपुट बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा।
पश्चिमी छोर पर उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।इसमें सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बिजनौर, मुरादाबाद,बागपत,मेरठ,अमरोहा,रामपुर,बरेली और आसपास के इलाके शामिल हैं।
56 जिलों में रविवार को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।इन जिलों में बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,
प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र,मिर्जापुर,देवरिया,गोरखपुर,संत
कबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर,गोंडा, बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर, हरदोई,फर्रुखाबाद,कानपुर देहात,सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,गाजियाबाद,हापुड़,गौतम बुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा, आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं, जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान कानपुर में हल्की उमस रही, हालांकि आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। कानपुर में पॉकेट रेन के चलते शनिवार सुबह 8:30 बजे तक छह मिमी बारिश हुई।अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में शनिवार को मानसून की सक्रियता कम रही।सुबह से ही धूप निकल आई। बीच-बीच में बादल जरूर छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई, उमस ने परेशान किया। गोरखपुर में रात का तापमान करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के तापमान में कुछ गिरावट हुई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद दो दिन से गर्मी और उमस बढ़ गई है। दिन में तेज धूप होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शु्क्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और 21 से 25 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
|